हाजीपुर, सितम्बर 22 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। बीएमडी कॉलेज दयालपुर के स्मार्ट कक्षा परिसर में विश्व शांति दिवस मनाया गया। मंच संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो.रविरंजन कुमार ने किया। अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.श्याम रंजन प्रसाद सिंह ने कहा कि मानव के अस्तित्व के लिए शांति आवश्यक है। विगत कई वर्षों से विश्व में कई देश युद्ध में शामिल रहे हैं। यह विश्व शांति के लिए चिंता का विषय है। हम मानव जाति के समृद्धि एवं विकास के लिए युद्ध को त्याग कर शांति के मार्ग पर चलना होगा। डॉ. अभिरंजन कुमार ने कहा कि शांति व अहिंसा वह शस्त्र है जिसे मानव बिना लड़े दूसरों को जीत सकता है। युद्ध से विनाश होता है किंतु शांति से संपूर्ण जाति का कल्याण होता है। अंत में मानव के पास शांति के मार्ग के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं होता है। कार्यक्रम में धन...