रांची, जनवरी 11 -- रांची। हिनू पूजा कमेटी एवं भारत सेवाश्रम संघ के संयुक्त तत्वावधान में विश्व शांति यज्ञ और हवन-पूजन के बाद जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर बालीगंज (पश्चिम बंगाल) से पधारे प्रचार दल के स्वामी अंचलानंद के सान्निध्य में समाजसेवा की पहल की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत कमेटी के पदाधिकारियों के सहयोग से 300 से अधिक गरीबों, असहायों एवं वार्ड संख्या 49 के नगर निगम सफाई कर्मियों के बीच निशुल्क कंबल बांटे गए। इसके साथ ही विश्व शांति, लोक कल्याण एवं मानवता की समृद्धि की कामना के साथ हवन, आरती एवं शांति पाठ का विधिवत आयोजन हुआ। धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत 400 से अधिक श्रद्धालुओं एवं नागरिकों के बीच भोग प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर भारत सेवाश्रम संघ के धनबाद, बोकारो एवं अगरतला के सचिव स्वामी शुभ्रानंद, जमशेदपुर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.