पीलीभीत, दिसम्बर 30 -- बीसलपुर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर विश्व शांति के लिये सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। बीसलपुर के मोहल्ला पटेल नगर में विश्व शांति के लिये पंडित राजेंद्र अवस्थी के द्वारा विधि विधान से संगीता गंगवार के आवास पर सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। भगवान श्रीराम व पवन पुत्र हनुमान से विश्व शांति की प्रार्थना की गई। इस मौके पर राजपाल गंगवार, रामपाल गंगवार, पवन कुमार, आरती देवी, तारा देवी, संगीता देवी, कमला देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.