किशनगंज, दिसम्बर 11 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता युगतीर्थ शांतिकुंज, हरिद्वार के मार्गदर्शन में तुलसिया दिघलबैंक में जारी चार दिवसीय 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धा और आध्यात्मिक उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से यज्ञशाला में पहुंचे गायत्री परिवार के सदस्य व ग्रामीण बड़ी संख्या में देवपूजन एवं हवन-यज्ञ में शामिल हुए। देवपूजन कार्यक्रम में 24 जोड़े दंपत्ति, देव-कन्याएं, युवा, महिलाओं और पुरुषों सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वहीं सैकड़ों भक्तों ने हवन में आहुति अर्पित कर राष्ट्र, समाज और आत्म कल्याण की कामना की। शांतिकुंज हरिद्वार से आये राम तपस्या आचार्य ने प्रवचन में कहा कि यज्ञ-हवन विश्व कल्याण का माध्यम है। वैदिक मंत्रों से सम्पन्न हवन-पूजन मन, बुद्धि और वातावरण सभी को पवित्र बनाता है। उन्होंने बताया कि जन-शत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.