बोकारो, जुलाई 10 -- अंगवाली, प्रतिनिधि। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को विहंगम योग संत समाज द्वारा अंगवाली स्थित सदगुरु सदाफल देव जी महाराज के मंदिर में एक कुंडीय वैदिक विश्व शांति हवन अनुष्ठान पुरोहित कृष्ण कुमार के द्वारा संपन्न किया गया। सदगुरु धर्मचंद देव जी को ध्यान किया गया। वहीं यजमान में विहंगम योग के जिला संयोजक नीलकंठ रविदास, कोयलांचल संयोजक आनंद केशरी, उप संयोजक प्यारेलाल यादव, मालती देवी, सुशीला देवी, इंदू देवी, सुषमा देवी, मीनू मिश्रा, नारायण मल्लाह, बलभद्र नायक, महानंद साव, सीता देवी, सुगिया देवी आदि थे। मंदिर प्रांगण में 'अ' अंकित स्वेतध्वज गुरुभाइयों द्वारा फहराया गया। प्रारंभ में गुरु वंदना, स्वागत गान व मंगल गान के साथ शुरुआत की गई। यहां प्रथम परंपरा सद्गुरू धर्मचंद देव जी की 56वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी जीवनी पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.