मुरादाबाद, फरवरी 14 -- गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2025-2026 के एलएलबी (त्रिवर्षीय), बीएएलएलबी (पंचवर्षीय) और एलएलएम पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के प्रवेश पत्र समर्थ पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं। विश्वविद्यालय कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार संबंधित महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। उसमें दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित तिथि व समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों। परीक्षा नियंत्रक अमृत लाल ने निर्देशित किया है कि सभी संबद्ध महाविद्यालय अपने स्तर से भी विद्यार्थियों को सूचित करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अपील की कि समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और प्रवेश पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज अवश्य साथ रखें।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.