रामगढ़, जून 16 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि झारखंड कला सांस्कृतिक संघ की ओर से विश्व वर्षा वन दिवस और भव्य गंगा आरती का आयोजन आगामी 29 जून को रामगढ़ दामोदर नदी तट पर किया जाएगा। उसी के निमित्त मुक्तिधाम स्थित शिव महायोगी की प्रतिमा के समक्ष पोस्टर और दान कूपन का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के अतिथि संस्था के सरंक्षक अमित कुमार सिन्हा, नंदकिशोर गुप्ता, मनोज मंडल, राजेश प्रसाद उपस्थित थे। जबकि, कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कैंथ ने की। मौके पर संरक्षक अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि झारखंड कला संस्कृति मंच की ओर से पर्यावरण सरंक्षण और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 29 जून को विश्व वर्षा वन दिवस, भव्य गंगा आरती का आयोजन दामोदर नदी घाट रामगढ़ पर किया जाएगा। कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के सरंक्षण के साथ-साथ नदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.