हजारीबाग, मार्च 3 -- हजारीबाग, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। वसुधा कल्याण फाउंडेशन, संत कोलंबस कॉलेज के भूगोल विभाग के साथ मिलकर एक विशेष सफाई अभियान का आयोजन विश्व वन्यजीव दिवस के पूर्वसंध्या पर किया। जिसका मुख्य उद्देश्य शहर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल कैनरी हिल को स्वच्छ और सुंदर बनाना था। इस अभियान के तहत 1000 किलोग्राम से अधिक नॉन-बायोडिग्रेडेबल कचरा एकत्र किया गया, जिसमें शराब की सैकड़ों बोतलें, प्लास्टिक कचरा, पॉलिथीन, गिलास और अन्य प्रदूषित सामग्री शामिल थी। वसुधा कल्याण संगठन की संस्थापिका अंजलि नीरज ने कहा हमारा संगठन पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य सिर्फ कैनरी हिल ही नहीं, बल्कि पूरे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। इसके लिए हमें नागरिकों को जागरूक करना होगा और स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.