मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हरिसभा चौक स्थित रज्जू साह लेन में सोमवार को विश्व रोटरी दिवस मनाया गया। रोटेरियन संजय कुमार मेहरोत्रा की अध्यक्षता में केक काटा गया। संजय मेहरोत्रा ने कहा कि 23 फरवरी 1905 को शिकागो में पहला रोटरी क्लब की स्थापना की गई थी। इस अवसर पर वयोश्रेष्ठ एचएल गुप्ता, संजीत शरण, नवीन कुमार त्रिवेदी, सीए विकास कुमार सिंह एवं मृदुलकांत उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...