हल्द्वानी, सितम्बर 18 -- हल्द्वानी। विश्व रेबीज़ दिवस पर 28 सितम्बर को कैनाल रोड, शीशमहल में डॉ. कीर्ति पंत तिवारी के नेतृत्व में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। डॉ. कीर्ति ने बताया कि शिविर में कुत्तों और बिल्लियों का रेबीज़ जैसी संक्रामक बीमारी से बचाव के लिए निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही छोटे-बड़े पशुओं की बीमारियों की जांच, परामर्श और औषधि वितरण भी निःशुल्क होगा। शिविर में पशुपालकों को पशुओं की देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जाएगी। निःशुल्क पशु आहार भी उपलब्ध कराया जाएगा। आयोजकों ने सभी पशुप्रेमियों, पशुपालकों और नागरिकों से लाभ उठाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.