सीतामढ़ी, मई 9 -- सीतामढ़ी। इण्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा के तत्वाधान में गुरुवार को विश्व रेड क्रॉस दिवस पर पूरे उत्साह के साथ रेड क्रॉस परिसर में मनाया गया।इस अवसर पर रेड क्रॉस, के चेयरमैन डॉ० महावीर ठाकुर ने रेड क्रॉस समिति के संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट के जन्मदिन पर रेड क्रॉस का झंडोत्तोलन करते हुए जन सामान्य को रेड क्रॉस से जुड़कर मानव सेवा से जुड़ने की अपील की। रेड क्रॉस सचिव राजेश कुमार सुन्दरका ने कहा कि 1863 में हेनरी ड्यूनेंट ने मानव जीवन व स्वास्थय की रक्षा तथा मानव पीड़ा को कम करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस की स्थापना की थी। रेड क्रॉस की जिला शाखा द्वारा अगलगी स्थल, बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र पर पहुँचकर राहत सामग्री का वितरण, ब्लड बैंक द्वारा निरंतर ब्लड उपलब्ध कराया जाना, ओपीडी और डॉयबिटीज व ब्लड प्रेशर शिविर का संचालन, ...