हजारीबाग, मार्च 25 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही अनुमंडलीय अस्पताल में विश्व यक्ष्मा दिवस पर राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जोहन टुडु, विशिष्ट अतिथि बीडीओ जयपाल महतो, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, एचएमसी सदस्य कृष्णा प्रजापति, सुरेंद्र रजक, मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय यादव शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी ने किया। राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम में टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनुमंडलीय अस्पताल के 16 स्वास्थ्यकर्मियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वहीं टीबी बीमारी से पूरी तरह ठीक होने वाले 10 मरीजों को प्रशस्ति पत्र देकर टीबी पर जीत के लिए सम्मानित किया गया। उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी ने कहा कि 7 दिसंबर 2024 को टीबी मुक्त भारत अभिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.