गिरडीह, सितम्बर 12 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। सम्मेदशिखर मधुबन में आयोजित विश्व मैत्री महोत्सव में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां व केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। कार्यक्रम की तैयारी भी पूरी कर ली गई है। राज्यपाल की अगवानी को लेकर गुरुवार को प्रशासन द्वारा अभ्यास किया गया। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की रणनीति तैयार कर ली गई है। बताया जाता है कि झारखण्ड बिहार की धरोहर पारसनाथ की तलहटी मधुबन में शुक्रवार को विश्व मैत्री महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का आयोजन महावीरायतन फाउंडेशन के मार्गदर्शन में गुणायतन में किया जायेगा। कार्यक्रम में वैसे तो देशभर के शिक्षा, साहित्य व उद्योग जगत के अलावा साधनारत साधु संत शामिल होंगे। कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां व केंद्रीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.