कौशाम्बी, जनवरी 27 -- इलाहबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने कहा कि विश्व का सबसे सशक्त भारतीय संविधान है। भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्रदान करता है। न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस पर करारी कस्बा स्थित रिजवी कॉलेज में आयोजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। धवजारोहण के पश्चात उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह हमें अपने कर्तव्यों, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की याद दिलाता है। जिला जज जय प्रकाश यादव ने विद्यार्थियों से शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार मानते हुए ईमानदारी, परिश्रम व देशसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। डॉ. रिजवी एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव कर्रार हुसैन रिजवी उर्फ राशिद रिजवी न...