भागलपुर, जनवरी 31 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। बिहार विधान परिषद की आरक्षण क्रियान्वयन समिति गुरुवार को बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) सबौर पहुंची। समिति की अगुआई अध्यक्ष अनामिका सिंह कर रही थीं। उन्होंने विवि में शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों के आरक्षण की अपडेट विवरण की समीक्षा की। उन्होंने बीएयू के शोध के बारे में जानकारी पाकर कहा कि इसका डंका पूरे विश्व में बजेगा। उन्होंने विवि में चल रही विभिन्न शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों का अवलोकन किया। साथ ही सभी निदेशकों एवं डीन के साथ बैठक की। इस दौरान कुलपति प्रो. डीआर सिंह सहित विवि के अधिकारी उपस्थित थे। इसके अलावा अध्यक्ष ने विवि के सबएग्रीस का दौरा किया। साथ एग्री-स्टार्टअप पर किये जा रहे कार्यों के बारे ने जानकारी ली। उन्होंने विवि के महिला प्राध्यापकों से बातचीत करते हुए उनकी सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.