लखीसराय, दिसम्बर 6 -- सूर्यगढ़ा। निज प्रतिनिधि विश्व मृदा दिवस के अवसर पर प्रखंड परिसर स्थित प्रखंड कृषि कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुई। इस वर्ष की थीम "मिट्टी की रक्षा - हमारी सुरक्षा" के तहत किसानों को मिट्टी की देखभाल और संरक्षण के बारे में जागरूक करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी विशाल सिंह ने की। इस मौके पर आकांक्षी प्रखंड फेलो तमन्ना सामल ने संचालन किया। नेहा सुमन ,संजय कुमार ,सुरेंद्र कुमार अरूण आर्यन आदि भी मौजूद रहे।कुल 200 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए, जिनमें सोनी देवी, सुधीर पासवान, कार्तिक कुमार, पिंटू कुमार सहित क्षेत्र के कई किसान शामिल थे। किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड में लिखी ज़रूरी जानकारियों-जैसे मिट्टी की गुणवत्ता, उसमें मौजूद पोषक तत्व, पीएच स्तर और मिट्ट...