सीवान, दिसम्बर 6 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। विश्व मृदा दिवस के अवसर पर प्रखंड के कृषि विज्ञान केन्द्र में किसानों के बीच एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किसानों को मिट्टी के महत्व, उसकी उर्वरता बनाए रखने तथा वैज्ञानिक तरीके से उर्वरकों के संतुलित उपयोग के प्रति जागरूक करने के इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र प्रसाद व अन्य लोगों संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस अवसर पर केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र प्रसाद ने कहा कि मिट्टी केवल फसल उगाने का माध्यम नहीं, बल्कि यह खेती की रीढ़ है। उन्होंने मिट्टी परीक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि मृदा जांच के आधार पर हीं उर्वरकों का प्रयोग करने से उत्पादन लागत कम होती है और फसल की गुणवत्ता व पैदाव...