भागलपुर, दिसम्बर 6 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता विश्व मृदा दिवस के अवसर पर प्रखंड कृषि कार्यालय ई किसान भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार थे। कार्यक्रम में किसानों को मिट्टी स्वास्थ, मिट्टी जांच, मिट्टी स्वास्थ कार्ड के बारे में अवगत कराया गया। मुख्य अतिथि ने किसानों के बीच कृषि विभाग के योजना को और प्रसारित करने का सुझाव दिया। किसानों को नई तकनीक से खेती के लिए प्रोत्साहित किया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी सत्यम राज ने किसानों को उर्वरक की संतुलित मात्रा में प्रयोग एवं जैविक खाद की अधिक उपयोग करने के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में मिट्टी स्वास्थ कार्ड का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में सुल्तानगंज प्रखंड के कृषि समन्वयक, कृषि सलाहकार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कृषि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.