औरंगाबाद, मार्च 22 -- अंबा, संवाद सूत्र। विश्व मुख दिवस पर कुटुंबा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दंत चिकित्सक डॉ सुचित कुमार पांडेय के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी में 165 मरीज देखें और उन्हें मुंह से जुड़ी विभिन्न बीमारियों के बारे में बताया। यह भी जानकारी दी कि इन बीमारियों से कैसे हम सुरक्षित रह सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने कई सलाह भी मरीजों को दिए। दांत को संक्रमण से बचने के लिए दो बार ब्रश करने, जीभ और मसूडों की सफाई करने, पौष्टिक भोजन करने आदि का सुझाव दिया। गुटखा खाने से मना किया। यह भी कहा कि किसी अन्य प्रकार के नशा का सेवन न करें। उन्होंने बताया कि सुबह उठने के बाद एवं रात में सोने से पहले ब्रश जरूर करना चाहिए। मीठे एवं चिपचिपे खाद्य पदार्थ और जंक फूड खाने से परहेज करने की बात कही। खाना खाने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.