चतरा, दिसम्बर 10 -- चतरा, विधि संवाददाता। विश्व मानवाधिकार दिवस पर बुधवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शंभू लाल साव के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तारकेश्वर दास के द्वारा थाना क्षेत्र के चीरौतवा गांव में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। डीलएसए के निर्देशानुसार अधिकार मित्र संदीप कुमार मुंडा और अरविंद प्रसाद के द्वारा लोगों बताया गया कि सभी को समान अधिकार है। मानवाधिकार किसी सीमा, जाति, धर्म या वर्ग से बंधे नहीं, यह हर इंसान के लिए है। सभी महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए समान अधिकार है। साथ में यह नारा भी लगाया गया, मानव अधिकार हर इंसान का सम्मान। कहा गया कि समाज में समान न्याय और सम्मान को बढ़ावा देना, कमजोर एवं वंचित वर्गों के अधिकार की रक्षा को प्रेरित करना, भेदभाव हिंसा शोषण और अन्याय के खिलाफ आव...