गुमला, दिसम्बर 10 -- गुमला, संवाददाता। विश्व मानवाधिकार दिवस पर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राधिकार के निर्देश पर आज पीएलवी और एलएडीसीएस द्वारा स्कूलों,पंचायतों और थाना परिसरों में लोगों को मानव अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। स्कूलों में छात्र-छात्राओं के बीच पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने मानव अधिकारों से जुड़ी अपनी समझ और संवेदनाओं को व्यक्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और समाज के बीच मानव अधिकारों के महत्व को रेखांकित करना था। मौके पर मंडल कारा गुमला में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राधिकार के सचिव राम कुमार लाल गुप्ता ने कैदियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव अधिकार दिवस हर वर्ष 10 दिसंबर को मनाया जाता है। ...