दुमका, दिसम्बर 11 -- दुमका, प्रतिनिधि।सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग में बुधवार को विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित की गई। इस मौके पर छात्रों के बीच निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय मानवाधिकार हमारे रोजमर्रा की आवश्यकताएं था। यह विषय इस वर्ष के मानवाधिकार दिवस की थीम भी है। वहीं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भूगोल विभाग के सूरज कुमार रक्षित, द्वितीय स्थान अंग्रेजी विभाग की अंजली तथा तृतीय स्थान अंग्रेजी विभाग के मो. रेहान रजा को प्राप्त हुआ। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंग्रेजी विभाग की सोफिया फिरदौस, द्वितीय स्थान इतिहास विभाग के राहुल नंदी तथा तृतीय स्थान भूगोल विभाग के सूरज कुमार रक्षित ने हासिल किया। निर्णायक मंडली में डॉ. गणेश, डॉ. हिमाद्रि शे...