हरिद्वार, मार्च 8 -- लालढांग, संवाददाता। राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ. सुनीता बिष्ट ने कहा कि हर क्षेत्र महिलाओं की उपलब्धियां से भरा है और वह आत्मनिर्भर हो रही हैं। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने कविताओं और भाषणों के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। पूनम ने कहा आज महिलाएं दोहरी जिम्मेदारी का निर्वाह सफलता से कर रही हैं। डॉ. सुमन पांडे, डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि वैदिक और उत्तर वैदिक काल में घोषा, लोपामुद्रा, विश्ववारा, गार्गी, मैत्री अनुसुइया जैसी तेजस्विनी स्त्रियां थी और समाज में उनका सम्मानजनक स्थान था। महिलाओं को खुद तय करना होगा कि उनके लिए क्या सही है क्या गलत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.