देवरिया, अगस्त 20 -- संचारी रोग नियंत्रण अभियान का असर दिखने लगा है। इसमें घर घर जाकर मच्छर से होने वाली बीमारियों और उसके बचाव का तरीका बताया जाता है। शहरी क्षेत्र में मलेरिया विभाग और ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत विभाग लोगों को मच्छरों निजात को छिड़काव कराता है। मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम व लोगों को जागरूक करने को साल में अप्रैल, जुलाई व अक्तूबर महीने में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाता है। अन्य विभागों की मदद से यह अभियान प्रत्येक बार एक महीने तक चलता है। इसमें आशा व अन्य स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों को मच्छरों से होने वाली बीमारियों, उनके पनपने जगहों तथा इससे बचाव, रोकथाम के बारे में जागरूक किया जाता है। इस दौरान मच्छरजनित बीमारी का लक्षण किसी व्यक्ति में पाया जाता है तो उसका नजदीक के सरकारी अस्पताल पर जांच कराया जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.