रामगढ़, अगस्त 21 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। विश्व ब्राह्मण संघ ने बुधवार को रामगढ़ बाजार समिति के समीप निवासी डॉ चन्द्र मोली उपाध्याय के आवास में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान डॉ उपाध्याय की सुपुत्री चंद्र ज्योति उपाध्याय को सम्मानित किया। चंद्र ज्योति उपाध्याय ने झारखंड प्रशासनिक सेवा में प्रथम प्रयास में ही सफलता प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस दौरान संघ की ओर से चंद्र ज्योति उपाध्याय को बुके और प्रतीक चिन्ह के रूप में भगवान परशुराम की मोमेंटो प्रदान की गई। इसके बाद सभी लोगों को मिठाई खिलाई गई। मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय, जिला प्रवक्ता अनुज तिवारी, विजय प्रताप ओझा सहित संघ के अनेक सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.