रामगढ़, अप्रैल 30 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन के संयुक्त नेतृत्व में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी का उनके कार्यालय में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। स्वागत के बाद एसडीओ रामगढ़ को परशुराम जन्मोत्सव में बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया। बताया गया कि 4 मई को श्रीगुरुनानक ऑडिटोरियम में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। बताते चले कि उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सतीश चंद्र दुबे, बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री झारखंड सरकार के एन त्रिपाठी और पूर्व मंत्री झारखंड सरकार राज पालीवाल उपस्थित रहेंगे। मौके पर मुख्य रूप से विश्व ब्राह्मण संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह विप्र फाउंडेशन के झारखंड प्रदेश महामंत्री प्रदीप कुमार शर्मा, झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष नवीन पाठक, मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.