कानपुर, नवम्बर 13 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में 15 नवंबर से विश्व बॉक्सिंग कप 2025 शुरू हो रहा। शहर के रहने वाले और माध्यमिक शिक्षा विभाग में कार्यरत विजय यादव को तकनीकी अधिकारी चुना गया है। इससे पहले भी वह कॉमनवेल्थ खेल, विश्व सैन्य खेल (कोरिया) सहित कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तकनीकी अधिकारी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनके चयन पर डीआईओएस डॉ. संतोष राय, भजनलाल पाल, सियाराम पाल ने बधाई दी। इसी प्रकार, शहर के ही और सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में शारीरिक शिक्षक वीरेंद्र त्रिपाठी को भी तकनीकी अधिकारी बनाया गया है। उनके चयन पर प्रधानाचार्य गणेश तिवारी, उप प्रधानाचार्य एमके मिश्र, मधुश्री भौमिक, विभागाध्यक्ष सुशील चंद्र ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.