अररिया, नवम्बर 21 -- रानीगंज। एक संवाददाता। 20 नवम्बर, गुरुवार को विश्व बाल दिवस के मौके पर बाल विकास परियोजना के द्वारा रानीगंज के विभिन्न पंचायतों के महादलित टोले में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम आयोजित किये गए। रानीगंज के हसनपुर, बसेटी, बिशनपुर, गुणवंती, आदि पंचायतों के महादलित टोले में छह माह तक के बच्चियों के माता को कीट के साथ बेटी के जन्म पर बधाई संदेश दिया गया। सीडीपीओ संगीता कुमारी ने बताया कि हर साल 20 नवंबर को विश्व बाल दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर गुरुवार को महादलित टोले के छह माह तक के बच्चियों के माता को किट दिया गया। इस किट में ठंड को देखते हुए स्वेटर, साबुन, तौलिया, टोपी आदि दिया गया है। सीडीपीओ ने बताया की नवजात शिशुओं को ठंड से बचाव जरूरी है। इसके साथ ही उन्हें पर्याप्त धूप भी लगाना चाहिए ताकि बच्चों में विटामिन डी क...