मधुबनी, अगस्त 25 -- मधुबनी, एक संवाददाता। विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर रविवार को 34 बिहार बटालियन एनसीसी के कैडेटों ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी केन्द्र, लहेरियागंज में आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लिया और अपना रक्तदान किया। रक्तदान करने के बाद कैडेटों ने कहा कि उन्हें यह नहीं पता कि उनके रक्त से किसे लाभ होगा, लेकिन इतना निश्चित है कि यह किसी जरूरतमंद इंसान की जिंदगी बचाने में काम आएगा। उन्होंने कहा कि अगर हर इंसान इस दिन दूसरे इंसान के लिए रक्तदान करने का संकल्प ले, तो समाज और विश्व दोनों का भला होगा। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर राइफल्स के सूबेदार राजकुमार की देखरेख में 2/34 कंपनी के कैडेट प्रभाकर कुमार, 4/34 कंपनी के कैडेट रामदयाल मुखिया, रौशन कुमार, नेहा कुमारी, नेहा खातून, प्रशांत कुमार तथा 5/34 कंपनी के कैडेट मो. मुश्ताक ने रक्तदान किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.