गोरखपुर, सितम्बर 6 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सोमवार को मिनी मैराथन का आयोजन होगा, जो पैडलेगंज से शुरू होकर नौका विहार तक पहुंचेगा। पूर्वांचल फिजियोथेरेपिस्ट वेलफेयर एसोसएशन समेत आधा दर्जन संगठन मिलकर इसका आयोजन कर रहे हैं। संगठन के संयुक्त सचिव डॉ. अमित शर्मा (पीटी) ने बताया कि प्रदेश से सैकड़ों की संख्या में फिजियो इस मैराथन में हिस्सा लेंगे। मंडल के फिजियोथेरेपिस्ट संगठन से जुड़े डॉ. विशाल त्रिपाठी (पीटी) ने बताया कि सोमवार को होने वाले मिनी मैराथन में मुख्य अतिथि के तौर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव रहेंगे। आयोजन का उद्देश्य लोगों में फिजियोथेरेपी के महत्व को बताना है। इसमें डॉ. अमित श्रीवास्तव(पीटी), डॉ. मनीष राय(पीटी) आयोजन समिति में शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.