महाराजगंज, दिसम्बर 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज आनंदनगर में विश्व प्रदूषण निवारण दिवस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने बताया कि यह दिन विशेष रूप से वायु, जल, अन्य प्रकार के प्रदूषण और मानव स्वास्थ्य सहित ग्रह पर इसके नकारात्मक प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है। विज्ञान संकाय के अध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि फ्राइडेज फार फ्यूचर जैसे आंखें खोल देने वाले आंदोलनों के साथ आज दुनिया को जलवायु परिवर्तन के परिणामों को समझने के लिए ज्यादा याद दिलाने की जरूरत नहीं है। बीएड् प्रवक्ता मुरलीधर जायसवाल ने बताया कि स्वच्छ पर्यावरण के लिए एक पौधा लगाना, कचरे को सही जगह पर डालना, प्लास्टिक की वस्तुओं का पुनर्चक्रण करना आदि जैसे छोटे-छोटे काम बहुत लाभदायक हैं।...