चतरा, अप्रैल 22 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव तारकेश्वर दास के निर्देश पर मंगलवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर कन्या मध्य विद्यालय प्रतापपुर में अधिकार मित्र (पीएलवी) गोविंद ठाकुर, नरेश प्रजापति एवं संदीप कुमार गुप्ता के द्वारा संयुक्त रूप से विधिक जागरुकता शिविर सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। छात्रों को बताया गया कि 22 अप्रैल को दुनिया भर में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। पृथ्वी एवं पर्यावरण संकट की गंभीरता को देखते हुए पूरी दुनिया पर्यावरण संरक्षण वो प्रदूषण से निपटने के उपाय पर जोर दे रही है। जंगलों के अंधाधुंध दोहन एवं प्राकृतिक संसाधनों के दुर्पयोग से निपटने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं, और लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि पृथ्वी का भविष्य सुरक्षित रहे। साथ ही बच्चों को भूमिगत जल को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.