नई दिल्ली, जनवरी 15 -- विश्व पुस्तक मेले में इस बार किताबों के बीच देश की सैन्य ताकत भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मेला परिसर में प्रवेश करते ही सशस्त्र बलों की मौजूदगी, युद्धपोतों की डमी और अत्याधुनिक सैन्य साजो-सामान देखकर दर्शकों के चेहरे खिल जाते हैं। बच्चे हों या युवा, हर कोई इस दृश्य को कैमरे में कैद करने को उत्सुक दिखता है।भारतीय सेना का विशेष पवेलियन मेले में लगभग 1000 वर्गफुट में फैला भारतीय सेना का विशेष पवेलियन जीवंत सैन्य यात्रा का अनुभव कराता है। यहां सेना के ऐतिहासिक दस्तावेज, युद्ध की कहानियां, ऑडियो-विजुअल प्रस्तुतियां और परिचर्चा दर्शकों में रोमांच भर देती है। यहां आए पश्चिम विहार निवासी वन ने बताया कि मैंने कभी सेना में प्रयोग होने वाला ड्रोन नहीं देखा था, लेकिन मुझे बताया गया कि यहां प्रदर्शित ड्रोन ऑपरेशन सिंदूर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.