जमशेदपुर, अप्रैल 23 -- जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में आज विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर "मेरी किताबों का संसार" विषयक एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुस्तकों के प्रति छात्रों, शिक्षकों एवं समाज में जागरूकता और रुचि को बढ़ाना था।कार्यक्रम का संचालन हरेन्द्र पंडित ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ताओं के रूप में कुमारी प्रियंका और सुनीता गुड़िया ने अपनी-अपनी पुस्तक यात्रा, पठन-पाठन की आदतों तथा साहित्यिक योगदान पर विचार साझा किए। वक्ताओं ने पुस्तकों को मनुष्य के बौद्धिक विकास का मूल आधार बताया और युवाओं को नियमित पठन के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यप्रिय महालिक ने कहा कि पुस्तकें केवल ज्ञान का स्रोत नहीं, बल्कि संवेदना, सोच और संस्कार का निर्माण भी करती हैं। आज के डिजिटल युग में भी किताबों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.