मेरठ, जुलाई 6 -- अमेरिका के बर्मिंघम, अलबामा में चल रहे विश्व पुलिस एंड फायर गेम्स में मेरठ के रिटायर्ड डीएसपी जगदीश सिंह ने इतिहास रचते हुए स्वर्णिम हैट्रिक लगाई। शनिवार को उन्होंने 10000 मीटर दौड़ में भी स्वर्ण पदक हासिल करते हुए अपने अभियान को आगे बढ़ाया। प्रतियोगिता में उन्होंने अभी तक कुल 6 पदक जीते हैं। 5000 मीटर दौड़ में उन्होंने रजत पदक, जबकि क्रॉस कंट्री व्यक्तिगत स्पर्धा में उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया। बैडमिंटन में उन्होंने मिश्रित युगल स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में दुनिया के 80 देशों से 8000 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। वरिष्ठ खिलाड़ी जगदीश सिंह ने 65 वर्ष आयु वर्ग में 10000 मीटर की दौड़ को 59 मिनट में पूरा कर स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले उन्होने 800 मीटर और क्रॉस कंट्री टीम इवेंट में भी स्वर्ण पदक ह...