किशनगंज, मई 30 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम विशाल राज की अध्यक्षता में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विविध पक्षों पर केंद्रित संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति (नमामि गंगे), फॉरेस्ट टास्क फोर्स एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक टास्क फोर्स के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में नदी स्वच्छता, वन संरक्षण, प्लास्टिक प्रदूषण उन्मूलन एवं स्थायी पर्यावरणीय विकास जैसे समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस पर सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर कठोर नियंत्रण एवं जन-जागरूकता के विस्तार पर बल दिया गया। डीएम ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलेभर में सघन जनजागरण अभियान चलाने का निर्देश देते हुए कहा कि इसमें स्कूलों, पंचायतों और बाजार क्षेत्रों तक लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.