चक्रधरपुर, जून 5 -- चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे भारत स्काउट एंड गाइड चक्रधरपुर मंडल के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर आज स्काउट्स एंड गाइड केंद्र से एक रैली के माध्यम से प्लास्टिक का उपयोग न करने के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया गया। रैली चक्रधरपुर रेलवे कॉलोनी भ्रमण करते हुए चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। इस मौके पर एक अनोखा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया एवं लोगों के बीच जागरूकता फैलाया गया। इस अवसर पर रेलवे क्षेत्र के विभिन्न इलाको में तरह-तरह के पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संगठन आयुक्त मुरारी लाल पाठक ,जिला सचिव, रब्बन कुमार और सहायक जिला सचिव- प्रभात कुमार रजक के नेतृत्व में यह कार्यक्म आयोजित किया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.