हाजीपुर, जून 6 -- हाजीपुर। सं.सू. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 05 जून 2025 को पूमरे मुख्यालय में महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छ भारत, हरित भारत की शपथ दिलायी। इसके उपरांत महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने मुख्यालय परिसर हाजीपुर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक अमरेन्द्र कुमार, प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर राजीव रंजन प्रसाद सहित मुख्यालय के अन्य विभागाध्यक्षों ने भी पौधरोपण किया। मालूम हो कि संयुक्त राष्ट्र संघ के तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण विषय पर स्टॉकहोम में सन् 1972 में 05 से 16 जून तक एक सम्मेलन का आयोजन किया गया था। उसी के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 05 जून को 'अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष पर्यावरण दिवस की थीम 'प्लास्टिक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.