गया, जून 5 -- विश्व पर्यावरण दिवस पर गया जी पुलिस ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विशेष पौधरोपण अभियान चलाया। एसएसपी आनंद कुमार ने गया जी पुलिस केंद्र में पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पुलिस जवानों को हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प दिलाया। अभियान का उद्देश्य शहर को हराभरा बनाना और जलवायु परिवर्तन से निपटना है। एसएसपी ने कहा कि हर व्यक्ति को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। इस पहल में दर्जनों पुलिसकर्मियों ने भाग लिया और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। एसएसपी अनांद कुमार ने कहा इस अभियान का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है, बल्कि पुलिस बल को प्रकृति के प्रति जागरूक और उत्तरदायी बनाना भी है। मिशन हरियाली के तहत जिले के विभिन्न थानों में पौधरोपण कार्यक्रम चलाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.