गढ़वा, जून 6 -- गढ़वा। विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को समाहरणालय परिसर में उपायुक्त दिनेश कुमार यादव और उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने पौधारोपण किया। साथ ही पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। पौधारोपण के बाद उपायुक्त ने लोगों से पौधारोपण अवश्य करने और अपने आस-पास के क्षेत्र को साफ रखने की अपील किया ताकि गढ़वा जिला को स्वच्छ, सुंदर व हरा भरा बनाया जा सके। विदित हो कि विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए विश्व में पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। उक्त दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने के लिए वर्ष 1972 में की थी। उसे पांच जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.