भागलपुर, जून 6 -- विश्व पर्यावरण दिवस पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर में प्रभात फेरी और प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दौरान संचालक आशुतोष चन्द्र मिश्र के नेतृत्व में विद्यालय परिवार की ओर से पौधे लगाएं गए। जिसमें छात्राओं द्वारा पेड़ लगाए, जीवन बचाएं नारे लगाए गए। वहीं कस्तूरबा विद्यालय परिसर से जगदीशपुर मुख्य बाजार तक प्रभातफेरी निकाली गई। इसके बाद बच्चों ने पर्यावरण से संबंधित रंगोली, चित्रांकन, लघु नाटिका और नृत्य से संबंधित प्रतियोगिता कर पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...