पलामू, सितम्बर 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने जिला कार्यालय में विश्व पर्यटन दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम व संचालन संजय कुमार ने किया। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर 1980 से मनाया जाता है। राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा देने, संस्कृति आदान-प्रदान बढ़ाने, आर्थिक विकास बढ़ाने एवं रोजगार सृजन के उद्देश्य से पर्यटन दिवस मनाया जाता है। झारखंड में पर्यटन के असीम संभावना है। बेतला पार्क में बायोडायवर्सिटी पार्क एवं चिड़ियाघर खोला जाए। झारखंड में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने की जरूरत है। इस अवसर पर कृष्णा राम, जयपाल मोची, संतोष विश्वकर्मा, संजय मिस्त्री, गोपाल चौधरी समेत कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...