मुरादाबाद, फरवरी 14 -- इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजबीर सिंह ने कहा कि विश्व पटल पर बढ़ती प्रतिस्पर्धा में जाना है तो आडम्बर और ढोंग से बचना होगा। आगे बढ़ने के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता है। बच्चों की शिक्षा कैसी हो स्कूल के साथ अभिभावकों का विशेष योगदान होता है। वह मूंढापांडे स्थित एमजेपी इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। कॉलेज के वार्षिकोत्सव के मुख्य वक्ता राज्य सूचना आयुक्त राजेन्द्र सिंह ने कहा कि सूचना क्रांति के इस दौर में विद्यार्थियों के लिए चुनौती भी है और सहयोग भी है। बड़े-छोटे शहर और क्षेत्र में अब कोई भेद नहीं रह गया है। जीवन में शिक्षा को लेकर जागरूकता है तो राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थान पाने का रास्ता साफ होता है। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीब...