औरंगाबाद, सितम्बर 29 -- विश्व नदी दिवस पर दाउदनगर काली स्थान स्थित सोन नदी के तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम भारतीय वन्यजीव संस्थान के नमामि गंगे अभियान के तहत गंगा प्रहरी रवि कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मां शारदा फुटबॉल क्लब की टीम ने गंगा प्रहरियों के साथ मिलकर सक्रिय भागीदारी की। टीम कोच रवि कुमार, मैनेजर सत्यम पांडेय, सचिव रामप्रवेश प्रसाद के साथ खिलाड़ी कुमकुम, मोनी, खुशी, गोल्डी, प्रतिज्ञा, आरुसी, जुही, अमिसा, काजल, ज्योति, अंजली, सकीना और सबीना मौजूद रहीं। सभी ने हाथों में झाड़ू और कचरा बैग लेकर नदी किनारे फैली गंदगी हटाई और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।हर-हर गंगे, नमामि गंगे, कछुआ-डॉल्फिन करे पुकार, प्रदूषण नहीं अबकी बार, हम सबने मिलकर ठाना है, नदियों को स्वच्छ बनाना है ने पूरे वातावरण को ऊर्जावान बना दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.