लखनऊ, नवम्बर 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बताया कि विश्व दिव्यांग दिवस (तीन दिसंबर) के अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यक्रम होंगे। उन्होंने विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी किए। उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिताएं हों। दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिलों में ट्राईसाइकिल का वितरण हो। मंत्री ने कहा कि दिव्यांग और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लोगों को मिले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.