देहरादून, दिसम्बर 3 -- गोपेश्वर। विश्व दिव्यांग दिवस पर बुधवार को समाज कल्याण विभाग चमोली के तत्वाधान में जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में दिव्यांग जनों को आवश्यक उपकरण और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। छात्र छात्राओं के लिए भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी। स्वरोजगार कर रहे हैं दिव्यांगजन को भी सरकार की तरफ से पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त हरक सिंह नेगी सहित गणमान्य लोग और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.