कन्नौज, दिसम्बर 3 -- तिर्वा, संवाददाता। कस्बे के बाबा पंचमुखी रामलीला मैदान में बुधवार को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक दिव्यांगो को तिर्वा के भाजपा विधायक व समाजसेवियों ने कम्बल वितरित किए। रामलीला मैदान में भारतीय दिव्यांग सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत तिर्वा के भाजपा विधायक कैलाश राजपूत ने दीप पृज्जवलन कर की। भाजपा विधायक कैलाश राजपूत व समाजेसवी मनोज सविता ने तिर्वा क्षेत्र से आए 100 से अधिक दिव्यांगजनो को कम्बल वितरित किए। विधायक ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों के हितों को लेकर तमाम कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होने कहा कि पहले की सरकारों में दिव्यांगो को प्रमाण पत्र बनवाने में काफी दिक्कतें होत...