उत्तरकाशी, दिसम्बर 3 -- विजय पब्लिक स्कूल तुनाल्का में विश् दिव्यांग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाय गया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में सेवा दे रहे उत्कृष्ट दिव्यागों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सभी को दिव्यांग दिवस की बधाई दी और विद्यालय के सर्वागीण विकास के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा की। बुधवार को जिला प्रशासन व समाज कल्याण विभाग की ओर से विजय पब्लिक स्कूल तुनाल्का में आयोजित समारोह का शुभारंभ सीडीओ जय भारत सिंह ने किया। इस मौके पर संस्थान में अध्यनरत दिव्यांग छात्रों ने स्वागत गीत के साथ अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रो में सेवा दे रहे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग अनमोल रावत, स्नेहा, सोहन दास, तुषार रमोला, महावीर प्रसाद, भूपेंद्र कुमार, सुखवीर सिंह को सम्मानित कि...