आरा, दिसम्बर 3 -- -दिव्यांगजन सशक्तीकरण को समर्पित रहा दिव्यांगता दिवस का आयोजन -डीएम ने दिव्यांगजन के अधिकारों और समावेशी विकास पर जोर दिया आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के केजी रोड स्थित राजकीय कन्या प्लस टू स्कूल में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस (विश्व दिव्यांगता दिवस) पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता डीएम तनय सुल्तानिया ने की। मौके पर डीएम ने दिव्यांगजन के अधिकारों और समावेशी विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता किसी व्यक्ति की कमजोरी नहीं, बल्कि उनकी अद्वितीय क्षमता को पहचानने का अवसर है। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि जिले में हर दिव्यांग व्यक्ति को शिक्षा, रोज़गार और सामाजिक जीवन में समान अवसर और सुगमता प्राप्त हो। डीएम ने जिले में दिव्यांगजन पेंशन योजना, निःशुल्क उपकरण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.