लातेहार, फरवरी 17 -- चंदवा, प्रतिनिधि। हुटाप स्थित अविराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और समाज को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना तथा नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में सदर अस्पताल लातेहार से आए मुख्य वक्ता चेरब कुमार (डीपीएस) और नागेन्द्र कुमार (डीटीसी) ने छात्र-छात्राओं को तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों, विशेषकर कैंसर, फेफड़े और हृदय रोग के खतरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और जागरूकता ही इसका सबसे प्रभावी उपाय है। इस अवसर पर नर्सिंग प्राचार्या अनमोला शिल्पी एक्का और फार्मेसी विभाग के प्रिंसिपल इंचार्ज हम्माद रज़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.